Home उत्तर प्रदेश शिक्षक दिवस एवं टीएससीटी  टीम संवाद कार्यक्रम आयोजित

शिक्षक दिवस एवं टीएससीटी  टीम संवाद कार्यक्रम आयोजित

JHANSI NEWS: शिक्षक दिवस के अवसर पर होटल प्रभा में शिक्षक दिवस एवं टीएससीटी  टीम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक विवेकानंद, सह संस्थापक एवं महामंत्री सुधेश  पांडेय एवं सह संस्थापक एवं कोषाध्यक्ष संजीव रजक,  एनएससीटी सदस्य राही सिंह भी उपस्थित रहे। टीएससीटी के अध्यक्ष विवेकानंद  ने बैठक में कन्यादान योजना एवं जीवनदान योजना के बारे में जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि टीएससीटी द्वारा अब तक 376दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को करोड़ों रुपए की आर्थिक मदद मिल चुकी है। शिक्षक के लिए उसका सम्मान ही सबसे बड़ी संपत्ति है भविष्य में संस्था से जुड़े शिक्षक को यदि विदेश में भी इलाज के लिए जरूरत पड़ेगी तो वहां का खर्च भी वहन करेंगे जिससे विदेश में इलाज कराना आसान होगा पैसे की कमी से शिक्षक साथी की इलाज में कमी नहीं आने दी जाएगी हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर उन्होंने टेट के मुद्दे पर भी अपने विचार रखे और उन्होंने सभी शिक्षको को आश्वस्त किया कि टीएससीटी सरकार से मांग करेगी किसी भी शिक्षक को उसकी नौकरी से वंचित न किया जाए और प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों का पक्ष रखे। टीएससीटी ने उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत शिक्षको शिक्षामित्र अनुदेशकों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए इस शिक्षक दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री से कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग की है पूरे प्रदेश में समस्त जनपदों में यह ज्ञापन अभियान चलाया गया।प्रदेश महामंत्री सुधेश पांडेय ने भी के नएससीटी के बारे में जानकारी दी और बताया कि शिक्षकों के अतिरिक्त सभी लोग इस टीम से जुड़ सकते हैं। कोषाध्यक्ष संदीप रजक ने भी झांसी के शिक्षकों की खूब सराहना की । और कहा कि राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस के अवसर पर  कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करना ही शिक्षकों का असली सम्मान होगा। इस संवाद  में  जिला संयोजक/ अध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी कन्यादान योजना कुलदीप यादव, जिला प्रवक्ता रूपम शर्मा, जिला संरक्षक इंद्रपाल सिंह , जिला सहसंयोजक अवधेश बघेल, रुचि गुप्ता, धर्मेंद्र सेन, श्रेष्ठा तिवारी , मनोज शर्मा, कुलदीप राजपूत, खुर्शीद हसन, रजनीशराम, मनोज चौधरी, अंशु उदैनियां , विकास सोनी उपस्थित रहे। सभी ब्लॉकों की   टीम एवं सक्रिय सदस्यों में सत्यम गुप्ता, विनोद रैकवार, गीतेश शर्मा ,अश्विनी नामदेव ,गोविंद पाल, धर्म वीर सिंह, मीरा वर्मा,सपना, भुवेंदु यादव,अजय सिंह, मयंक श्रीवास्तव,प्रदीप पाल,राजेश अहिरवार, कौशलेंद्र, प्रदीप कुमार झा, गोपाल सिंह यादव,बृजेश वर्मा, आभा खरे,डॉ अनुपमा अग्रवाल, सुधांशु शर्मा, अंकित शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, अभिषेक पाठक,आदर्श रावत, नवनीत, धीरज साहू, सुदेश यादव अमित भारतीय,मुकेश कुमार, विश्वदीप निरंजन, विभूति मिश्रा,महेंद्र सिंह घोष, संजीव पटेल,नीरज राठौर, मोहनलाल सुमन,सुनील  गुप्ता, अलका गुप्ता, सुल्तना खान, मंजू, गीता, शाहिदा, शिखा, जयप्रकाश प्रवीण कुमार अग्रवाल ,मीनू चतुर्वेदी, विवेक तिवारी , कीर्ति सिंह ,नरेंद्र कुमार, बंटी पाठक, अमित राठौर, डाइट प्रवक्ता रामपाल स्वदेश यादव मनोज शर्मा सहित सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक कुलदीप यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।