मंलावां छजईपुर मे संस्थापक को श्रद्धासुमन अर्पित करने जुटे लोग
PRATAPGARH NEWS: बाघराय मे शिक्षा के क्षेत्र मे संस्थापक शिवशंकर शुक्ला का योगदान अतुलनीय है इनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे किए गये महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नही जा सकता, यह बाते बाघराय के मंलावां छजईपुर गांव मे आर एस बी इंटर कालेज सुन्दरगंज के संस्थापक व प्राचार्य शिवशंकर शुक्ल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी ने कही, उन्होने कहा कि आज के 63 वर्ष पहले आर एस बी इंटर कालेज सुन्दरगंज की स्थापना मे शिवशंकर शुक्ला का अभूतपूर्व योगदान रहा है उनके इस त्याग को हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा मे मौजूद उत्तरप्रदेश शासन के संयुक्त सचिव शशिकान्त शुक्ल ने संस्थापक को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इस पिछडे क्षेत्र मे कालेज की स्थापना मे जो अथक प्रयास किया है वह अविस्मरणीय है उन्होने संस्थापक प्रधानाचार्य की जीवनयात्रा का विस्तार से वर्णन कर लोगो को उनके संघर्षो की याद दिला दी वे एक साहसी व शिक्षा के क्षेत्र मे जिद्दी स्वभाव के थे व बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति के थे वे क्षेत्र के लिए आदर्श थे,संयुक्त सचिव ने प्रस्ताव रखा कि कालेज परिसर मे संस्थापक की प्रतिमा लगनी चाहिए व आगामी हाईस्कूल व इंटर के टापर छात्र छात्राओ को शिवशंकर शुक्ल सम्मान प्रदान किया जाएगा सभी ने समर्थन किया,संयोजक हरिओम शुक्ल ने आभार व्यक्त किया । इस मौके पर प्रबंधक पूर्व विधायक सुरेश भारती व पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र रिटायर्ड बी एस ए महानरायण मिश्र आदित्यप्रसाद शुक्ल रामकिशोर शुक्ल व भाजपा जिला महामंत्री पवन गौतम भूपेन्द्र पान्डेय कृष्णाकान्त शुक्ल इन्द्रनारायण त्रिपाठी रामबाबू त्रिपाठी जटाशंकर त्रिपाठी संतोष पान्डेय राममूर्ति यादव रमाकान्त अनिल व कमलेश पान्डेय आदि मौजूद रहे।







