Home उत्तर प्रदेश विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल होंगी विधायक मोना

विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल होंगी विधायक मोना

PRATAPGARH NEWS: रामपुर खास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना मंगलवार को रामपुरखास के एक दिवसीय दौरे पर आयेंगी। वे दिन में एक बजे लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर पार्टी के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा करेंगी। विधायक मोना सायं चार बजे खानापटटी स्थित मदरसे में उर्स के कार्यक्रम में शामिल होंगी। साढ़े चार बजे बाबा घुइसरनाथ धाम में विधायक आराधना मिश्रा दर्शन पूजन करेंगी। इसके बाद वह सांगीपुर तथा कुम्भीडीहा व देवरी में भी लोगों से मुलाकात करेंगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।