Home उत्तर प्रदेश रोजगार मेले में 223 युवाओं को मिली नौकरी, निजी कंपनियों ने किया...

रोजगार मेले में 223 युवाओं को मिली नौकरी, निजी कंपनियों ने किया चयन

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) निगोह के तत्वावधान में शुक्रवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र की आठ कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें कुल 629 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। इनमें से 223 युवाओं का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने इस मौके पर युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे मेले युवाओं को एक ही जगह पर अपनी प्रतिभा दिखाने और नौकरी पाने का अवसर देते हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी होते रहेंगे। मेले के दौरान नगर पंचायत भरतभारी के अधिशासी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता, जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य आईटीआई सिद्धार्थनगर सत्यदेव दुबे, कौशल विकास मिशन के एमओईएसओ मैनेजर संतोष कुमार मिश्र, जिला सेवायोजन कार्यालय के समस्त स्टाफ, नगर पंचायत और आईटीआई के समस्त स्टाफ सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।