Home उत्तर प्रदेश परिवहन, मनोरंजन,डाक विभाग, विद्युत,मत्स्य,कृषि आदि के नोडल अधिकारियों की बैठक मे दिए...

परिवहन, मनोरंजन,डाक विभाग, विद्युत,मत्स्य,कृषि आदि के नोडल अधिकारियों की बैठक मे दिए निर्देश

JALAUN NEWS: उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 सितम्बर 2025 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु जनपद न्यायाधीश अचल सचदेव के कुशल मार्ग दर्शन में मनोरंजन, परिवहन एवं डाक विभाग, विद्युत, मत्स्य एवं कृषि आदि विभिन्न विभागोें के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला जज  पारूल पॅवार ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि  उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी दिनांक 13 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय उरई एवं वाह्य स्थित न्यायालयों में किया जाना है। इस राष्ट्रीय लोकअदालत के प्रचार-प्रसार हेतु मनोरंजन, परिवहन एवं डाक विभाग, विद्युत, मत्स्य एवं कृषि के अधिकारयों को निर्देशित किया गया। इस सम्बन्ध में सभी विभागों के परिणामोन्मुखी व सार्थक प्रयासों की आवश्यकता है। इस पर सभी अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में अधिशासी अभियन्ता विद्युत जीतेन्द्र नाथ, महेन्द्र नाथ भारती, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, मत्स्य विकास अधिकारी गिरीश त्रिपाठी, डाक विभाग के कैलाश बाबू, मनोरंजन कर विभाग के प्रतिनिधि सचिन आनन्द आदि उपस्थित रहे।