Home उत्तर प्रदेश भाजपा नेत्री के नेतृत्व में लीलापुर थाने पर किया गया धरना प्रदर्शन

भाजपा नेत्री के नेतृत्व में लीलापुर थाने पर किया गया धरना प्रदर्शन

PRATAPGARH NEWS: भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित उत्पीड़न के विरोध में भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह सोमवार को लीलापुर थाने पहुंचकर अपने समर्थकों संघ धरना प्रदर्शन किया।उन्होंने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाई।इसी बीच पूरे पांडेय कमोंरा के प्रधान प्रतिनिधि विक्रम सिंह के साथ भारी संख्या में ग्रामीण भी थाने पहुंच गए और भाजपा नेत्री पर आरोपी की झड़ी लगाने लगे।दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध जमकर गुबार निकाला।इस दौरान अफरा तफरी का नजारा देखने को मिला।भाजपा नेत्री का आरोप है कि पुलिस हिस्ट्रीशीटरों से मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लिख कर परेशान कर रही है।आए दिन भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।उधर  विक्रम सिंह का आरोप है कि जनाधार विहीन भाजपा नेत्री उनसे चुनावी रंजिश रखती है।उनके परिजनों तथा पारिवारिक मित्रों व समर्थकों पर लगातार फर्जी मुकदमें  प्रतिभा सिंह लिखवाती रहती है।मित्र विकास सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह के विरुद्ध भी वर्ष 2021 के चुनाव से पूर्व फर्जी 307 का मुकदमा लिखवाया तथा मेरे व पुष्पेन्द्र सिंह के विरुद्ध भी फर्जी मुकदमें लिखवाये।इनके द्वारा दर्जनों लोगों पर फर्जी मुकदमा लिखवाकर परेशान किया जा रहा है।
कहने को तो वह काशी क्षेत्र की नेता बताती है किंतु इनके द्वारा जो भी मुद्दे उठाये जाते हैं, वह केवल तीन गांव कमोरा, कोड़रा मादूपुर, तेजगढ़ तक ही रहते हैं। इनके पति सुरेंद्र सिंह पर दस से अधिक मुकदमें दर्ज है। सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के करीबी अपराधियों तथा चर्चित शराब माफिया भीमसेन सिंह/राजू सिंह किठावर के आदमियों को बचाकर ये पति-पत्नी मोटा लाभ लेते है जिससे कई लग्जरी गाड़िया एवं लखनऊ नोयडा में मकान आदि लिये है।