PRATAPGARH NEWS: जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय को गत दिनों आई पी एस कैडर में पदोन्नति होने पर जनपद वासी अपने – अपने अनुभव को एक दूसरे से साझा करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। जनपद में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने में पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार के साथ अहम भूमिका निभाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्री राय ने सराहनीय भूमिका अदा की। जनपद के पत्रकार, अधिवक्ता, एवं संभ्रांत नागरिक मिल कर बधाई दे रहे हैं. इस क्रम में प्रेस क्लब प्रतापगढ़ का एक शिष्टमंडल प्रबन्ध कार्य कारिणी के अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय के कार्यालय में मिल कर बधाई दिया और राधा कृष्ण की भव्य मूर्ति भेंट कर उनके कृत्यों पर विस्तृत परिचर्चा अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।
इस परिचर्चा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री राय ने कहा कि प्रतापगढ़ की जनता ने मेरे कार्य काल के दौरान जो भूमिका निभाई उसने सुने-सुनाए मिथक को मिथ्या साबित कर दिया।प्रतापगढ़ का कार्य काल मेरे लिए अविस्मरणीय सुखद अनुभूति देता रहेगा. इस शिष्टाचार भेंट में शिष्टमंडल में प्रबन्ध कार्य कारिणी के महासचिव मोहम्मद शरीफ खां एडवोकेट वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व अध्यक्ष हरीलाल विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व अध्यक्ष दीपेंद्र तिवारी एडवोकेट वरिष्ठ पत्रकार, उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह “बादल”, कोषाध्यक्ष अंशुमान सिंह वरिष्ठ पत्रकार, महासचिव जयसिंह बहादुर सिंह एडवोकेट,आदि प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।







