Home उत्तर प्रदेश बारा रबीउल अव्वल का चांद दिखने से मीरजापुर में खुशी की लहर,...

बारा रबीउल अव्वल का चांद दिखने से मीरजापुर में खुशी की लहर, हर गली-मोहल्ला रोशनी से जगमगाने को तैयार

सारे जहां में 5 सितंबर को मनाई जाएगी जश्ने ईद मिलादुन्नबी

MIRZAPUR NEWS: शिया और सुन्नी कमेटियों के मरकज ने 12 रबी अव्वल के चांद का ऐलान कर दिया है। 24 अगस्त को रबी अव्वल का चांद नजर आया, जिसके मुताबिक 25 अगस्त को पहला रबी अव्वल और 5 सितंबर को 12 रबी अव्वल यानी ईद मिलादुननबी का जश्न मनाया जाएगा। वहीं मीरजापुर जिले में रबी अव्वल का चांद दिखने के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इस जश्न में डूब गए है  मुस्लिम समाज के लोग एक दूसरे के साथ मिलकर इस त्यौहार को मनाते है,इस बार शहर के लोगों ने ईद मिलादुननबी की तैयारियां जोरो से शुरू कर दी है। हर मोहल्ले में सजावट का काम तेज हो चुका है, शहर को रोशनी और सजावट से जगमगाने की तैयारी शुरू कर दी है और लोग एक-दूसरे को बधाइयाँ देने लगे हैं। पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद ﷺ की विलादत ईद मिलादुन्नबी त्योहार बड़ी ही अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर मस्जिदों, गलियों और मोहल्लों में रौनक दिखनी शुरू हो गई है। लोग अपने घरों और मस्जिदों को रोशनी से सजाने में जुट गए हैं। चांद दिखने के बाद से ही मोहम्मद ﷺ के चाहने वाले जुलूस में हाथों में झंडे लेकर “सरकार की आमद मरहबा” और “दिलदार की आमद मरहबा” के नारे लगाते हुए नजर आए।  आपको बता दें कि 5 सितम्बर को परंपरागत तरीके से जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में जुलूस में लोग शामिल होंगे ।