Home इटावा घर में घूसे बदमाश कमरे में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात...

घर में घूसे बदमाश कमरे में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात लेकर हुए चंपत

ETAWA NEWS: क्षेत्र अंतर्गत मढ़ाला गांव में शनिवार की रात के दौरान गांव निवासी राकेश कुमार पाल के घर से उनकी दो भतिजबहुओं और मायके आई विवाहित भतीजी के अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात चोरी कर बदमाश चंपत हो गए। बताया जा रहा है कि घर की छत पर लगे लोहे के जाल में लगा बोल्ट खोलकर बदमाशो ने आंगन में कूदकर अलग अलग दो कमरों में रखी लोहे की अलमारियां पास रखी चाबियों से खोलकर नीतू पत्नी जितेंद्र के एक जोड़ी टॉप्स, एक माला व चार हजार रुपए व पूनम पत्नी शिवम की चार अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स, एक माला, चांदी की एक जोड़ी पायल, गुच्छा समेत रक्षा बंधन पर मायके आई भतीजी पूजा पत्नी योगेंद्र निवासी सरावा भरथना की एक जोड़ी झाले, एक माला, एक जंजीर व एक अंगूठी चोरी कर बदमाश घर से बाहर के रास्ते भाग गए। घटना के दौरान परिवार की महिलाएं घर के आंगन में सो रही थी, जबकि अन्य परिजन घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, अल सुबह महिलाओं के जागने पर कमरे में रखी अलमारी खुली व उसका सामान बिखरा देखकर घटना की जानकारी हुई। राकेश के दोनों भतीजे अहमदाबाद (गुजरात) में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते है। घटना को लेकर पीड़ित राकेश कुमार पाल ने पुलिस को तहरीर दी है, बताया कि लगभग पांच लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुटी है।