Home उत्तर प्रदेश एक माह से भटक रहा पीड़ित, पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

एक माह से भटक रहा पीड़ित, पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

JALAUN NEWS: थाना गोहन क्षेत्र के ग्राम गोहन में नशीला पदार्थ खिलाकर भेड़े व नगदी चोरी होने वाला पीड़ित महेश लगभग एक माह से भटक रहा है परंतु उसे न्याय नहीं मिला है! हलका इंचार्ज एसएसआई वीरेंद्र बहादुर द्वारा पीड़ित से समझौता करने के लिए दवाब बनाया गया फिर उसे जेल भेजने की धमकी भी दी गई! लगभग 1 माह से पीड़ित थाना के चक्कर लगा रहा है परंतु न तो उसकी भेड़े और नगदी मिली है और न ही कोई कार्यवाही हुई है! पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है! पुलिस अधीक्षक ने प्रार्थना पत्र लेकर शीघ्र मदद का भरोसा दिया है! विदित हो कि वीरेंद्र बहादुर के हलका गोहन में चोर सक्रिय हैं एसएसआई उन पर विराम लगाने में नाकाम है! गुप्त सूत्रों के अनुसार एसएसआई की कृपा के कारण ही चोरों के हौसले बुलंद हैं! एसएसआई का कहना है कि चाहे कितनी बार उरई जाए कुछ नहीं होगा जांच तो थाना में ही आनी है! चोरी करने वाले ने तो खुला चैलेंज भी कर दिया है कि भेड़ें वापस नहीं करेंगे!