SAHARANPUR NEWS: पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम के कुशल नेतृत्व मे शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 02 शातिर नशा तस्कर अभियुक्तगण 1. अहसान पुत्र बहादुर निवासी ग्राम नवाजपुर थाना नकुड सहारनपुर व 2. सनव्वर पुत्र इरफान निवासी ग्राम खेडा अफगान थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर को ग्राम रणदेवा रोड पर पर स्थित हाफिज इलियास पुत्र करीमुद्दीन के आम के बाग से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 70 ग्राम अवैध स्मैक एवं स्मैक बिक्री कर अर्जित किये गये कुल 01 लाख 50 हजार रूपये बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 313/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।







