SAHARANPUR NEWS: पुलिस ने मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, व प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी बिक्री पर प्रभावी रोकथाम की कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक चंद्रसैन सैनी के कुशल नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर मोहसीन पुत्र मजीद निवासी ग्राम फिरोजाबाद थाना चिलकाना को जंगल ग्राम पटनी से 12 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार किया जिस पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है थाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने बताया कि मोहसीन एक शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद सहारनपुर में लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चंद्रसैन सैनी, उप निरीक्षक सतीश कुमार, हेड कांस्टेबल वतन पवार, कांस्टेबल अनुज राणा आदि रहे।







