मतदाता सूची के पुनरीक्षण में कोई पात्र न छूटे व अपात्र दर्ज न हो सके : धर्मवीर सिंह तहसीलदार कसया
KUSHINAGAR NEWS: अगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के क्रम में नियुक्त बी एल ओ के विस्तृत प्रशिक्षण के बाद उपजिलाधिकारी कसया डॉ संतराज सिंह द्वारा दिनाँक 20 अगस्त दिन बुधवार को तहसील कसया के सभागार में सात विकास खण्डों के ग्राम पंचायत के नियुक्त सभी सुपरवाइजरो का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत भी उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी कसया ने समस्त सुपरवाइजर को लगातार घर घर मतदाता सर्वें कर रहे अपने बीएलओ से सम्पर्क कर उनके कार्यो का निरीक्षण करने को निर्देशित किये जिससे मा0 राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार ससमय व निष्पक्षता से दिनाँक 19 अगस्त से 29 सितम्बर 2025 तक कार्य सम्पादित हो सके l 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों का नाम सम्मिलित किये जायेंगे। उपजिलाधिकारी कसया ने अबतक निर्वाचन सामग्री व प्रपत्र नहीं लेने वाले लापरवाह बी एल ओ के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को उपस्थित अधिकारी को निर्देशित किये । प्रशिक्षण में तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में कोई पात्र न छूटे व अपात्र दर्ज न हो सके, इसलिए आयोग के निर्देशानुसार अपने दात्यिव निर्वहन करें l निर्देश दिये। प्रशिक्षण में रजिस्टार कानूनगों राजन मिश्र‚ वीआरसी बबलू चौधरी‚ किशन कुमार उपस्थित रहे।







