Home आस्था मटकी फोड़ एवं कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता हुए खिलाड़ियों को किया गया...

मटकी फोड़ एवं कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता हुए खिलाड़ियों को किया गया पुरुस्कृत

JHANSI NEWS: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दही हांडी यानी मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं युवाओं का पसंदीदा खेल कबड्डी का बेहतरीन आयोजन किया गया जिसमें समाज सेवी राकेश कुशवाहा के संयोजन में विजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड मेडल एवं नगद उपहार देकर सम्मानित किया गया खेल के दौरान समाजसेवी राकेश कुशवाहा ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय लिया एवं फीता काट कर खेल की शुरुआत की युवाओं के कबड्डी खेल को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े और दर्शकों ने तालियां से खिलाड़ियों कस उत्साह वर्धन किया एवं विजेता हुई टीमों के खिलाड़ियों को आयोजक कमेटी ने सम्मानित किया है। वही समाज सेवी राकेश कुशवाहा ने कहा कि जन-जन के आदर्श भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में जहां एक सुंदर कार्यक्रम दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता की जाती है उसको लेकर कहा कि लोगों को धार्मिक कार्यों में आगे आकर अपनी सहभागिता निभाई चाहिए तथा कबड्डी खेल युवाओं की पसंद है और खेल खेलने से सारे रोग दूर भी होते हैं जिसको मद्दे नजर रखते हुए यह कार्यक्रम का आयोजन किया । इस मौके पर समाजसेवी राकेश कुशवाहा ,राजेश कुशवाहा, राज कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, खेमचन्द कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, घनाराम कुशवाहा, रामकिशोर कुशवाहा, सहित गांव के वरिष्ठ जन एवं अनेक दर्शक मौजूद रहें।