PRAYAGRAJ NEWS: सोमवार को दरियाबाद क़ब्रिस्तान में बहत्तर ताबूत के जुलूस में विधि छात्रों की संस्था के अध्यक्ष सैय्यद अब्बास हुसैन, शुजा रिज़वी व जीवन हास्पिटल डॉ जमशेद अली के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें लगभग 450 पुरुष व महिलाओं का डॉ तारिक़ आलम, डॉ साहेबे आलम द्वारा मुफ्त चिकित्सा परामर्श के साथ मुफ्त दवाई दी गई।महमूद अब्बास के सनराईज़ सर्जिकल की ओर निशुल्क शूगर, थायराइड व ब्लड प्रेशर की जांच की गई।शूगर, बीपी की जांच के उपरान्त मरीजों को दवाई दी। डॉ जमशेद अली, डॉ तारिक़ आलम, डॉ साहेबे आलम, फराख सुल्तान, सैय्यद मोहम्मद अस्करी आदि का निःशुल्क चिकित्सा शिविर में योगदान रहा। एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, वज़ीर खान, मशहद अली खां, शुजा औन ज़ैदी, जौन ज़ैदी, अरशद ज़ैदी, हश्शाम अंसारी सुफियान, खुर्रम आदि ने चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाली टीम और एक सोच संस्था के अब्बास हुसैन के प्रयासों की सराहना की।
भवदीय
सैय्यद मोहम्मद अस्करी







