Home उत्तर प्रदेश मुस्कान नर्सिंग इंस्टीट्यूट में सीओ उमेश पांडेय की भव्य हुई विदाई

मुस्कान नर्सिंग इंस्टीट्यूट में सीओ उमेश पांडेय की भव्य हुई विदाई

JALAUN NEWS: मुस्कान नर्सिग इंस्टी ट्यूट उरई में पुलिस उपाधीक्षक उमेश चन्द्र पाण्डेय जी की ‘छात्र  छात्राओं ने  विदाई दी
इस अवसर पर  माहोल भावुक हो गया सी ओ पुलिस लाइन ने कहा कि मैने माधौगढ, कोच,  और उरई  क्षेत्राधिकारी पुलिस के रूप में जो अनुभव रहा कि जनपद जालौन के लोग बहुत अच्छे है सत्य का साथ देते है उन्होंने कहा में अपना कार्यकाल बहुत ही मेहनत ईमानदारी से जनपद के लोगों को न्याय दिलवाने में दिया यदि कही भूलवश कुछ कमी रह गई हो मैं आपका कृतज्ञ हूं। ‘छात्र/ छात्राओ को वचन दिया की जब भी आपका प्रबन्ध तन्त्र मुझे बुलायेंगा मै अवश्य हाजिर होगा इस मौके पर डा० अंकुर शुक्ला ने कहा मा० उमेश पाण्डेय जी को विदाई देते हुए एक और प्रसन्नता हो रही है कि वह अपने गृह जनपद के निकट प्रयागराज पहुँच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनका इस जनपद में कर्मठता ईमानदारी व अपराध रोकने के प्रयास को कभी भुलाया नही जा सकता है। पाण्डेय चाहे वह कुंभ मेले में अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हो या जनपद जालौने में उनका प्रेम कभी भुलाया नहीं जा सकता है। अवस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम का संचालन डा० रिहान सिद्दीकी ने किया।