PRAYAGRAJ NEWS: गुरूवार को आयकर कर्मचारी महासंघ, इलाहाबाद शाखा के वर्ष 2025 के चुनाव में चुनाव संयोजक संजय मेहता तथा प्रेक्षक प्रेम चन्द, की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में शाखा अध्यक्ष कामरेड भगवान प्रसाद पटेल घोषित हुए। जबकि शाखा उपाध्यक्ष कामरेड अजमत हुसैन,शाखा सचिव कामरेड श्रीयांक आनन्द,शाखा संयुक्त सचिव,कामरेड विपिन कुमार मिश्रा,शाखा कोषाध्यक्ष कामरेड शैलेंद्र कुमार,निर्वाचित हुए।
चुनाव परिणाम के उपरान्त आयकर भवन के भूतल पर आयोजित सभा में जोनल सचिव कामरेड नागेन्द्र यादव द्वारा सभा का संचालन करते हुये नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया एवं आयकर कर्मचारियों को संबोधित किया। साथ ही पूर्व चुनाव संयोजक कामरेड रघुलाल प्रजापति ने पदाधिकारियों को माला पहनाते हुये नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। सभा को कामरेड भगवान प्रसाद पटेल, श्रीयांक आनन्द,अजमत हुसैन, विपिन मिश्रा एवं शैलेन्द्र कुमार द्वारा संबोधित किया गया एवं मतदाताओं के प्रति अभार प्रकट किया गया। सभा में,ए0पी0 वर्षने, संदीप विश्वकर्मा, राहुल पाण्डेय, विकास रावत, विनीत, अभिषेक, अंकित मिश्र,मलखान सिंह,अर्पित कौशल, नीरज यादव, देवेन्द्र चैधरी, ममता चैधरी, संगीता कुमारी, गीता, विनीत आनन्द, विरेन्द्र चतुर्वेदी, सूरज मिश्रा, बी0पी0 यादव,आदिल, पुष्पराज, पुष्पांकर रुपेश, विष्णु श्रीमाली,नीरज पटेल, जावेद, इन्दू आदि उपस्थित रहे।







