Home उत्तर प्रदेश खेतासराय पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का किया खुलासा, अभियुक्त माल...

खेतासराय पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का किया खुलासा, अभियुक्त माल समेत गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS: थाना खेतासराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मात्र 24 घंटे के भीतर नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी गए सम्पूर्ण माल के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मु0अ0सं0 151ध्2025, धारा 331(4)/305ध्317(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत चोरी के मामले में पुलिस ने मो० शहनवाज पुत्र मो० मुल्ला निवासी सुम्बुलपुर, थाना खेतासराय को गिरफ्तार किया। आरोपी को सुम्बुलपुर पोखरा क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया, उसके पास से चोरी गया सारा सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारीगण: रामाश्रय राय, थानाध्यक्ष खेतासराय,उ0नि0 गुलाबचन्द्र,हे0का0 विपिन पाण्डेय,का0 विनोद कुमार प्रजापति,का0 प्रमोद यादव ,थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस सतर्क है।