Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ओरल हाइजीन डे हुआ संपन्न

राष्ट्रीय ओरल हाइजीन डे हुआ संपन्न

JHANSI NEWS: राष्ट्रीय मुख स्वच्छता दिवस  सावित्री हॉस्पिटल में मनाया गया .जिसमें प्रातःकाल 123 मरीजों का निःशुल्क दंत परीक्षण एवं दवा वितरण, डॉ आर पी श्रीवास्तव, पूर्व विभागाध्यक्ष मेडिकल कॉलेज, एवं उनके सहयोगी डॉ रॉबिन श्रीवास्तव, डॉ रितिका एवं डा० रजत श्रीवास्तव द्वारा किया गया और मरीजों को दांतों की बीमारी से बचाव और उसके लक्षण के बारे में बताया गया।
मुख्यत: पायरिया, गुटखे के प्रयोग से बंद मुंह, मुंह में सफेद छाले, और एक मरीज में कैंसर के लक्षण दिखे, जिन्हें उचित परामर्श दिया गया।
ज्ञातव्य हो, कि डॉ आर० पी० श्रीवास्तव ने पिछले 50 वर्षों से बुंदेलखंड में दंत स्वास्थ्य की जागृति का प्रसार किया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ रामराजा सरकार ओरछा के मुख्य महंत जी द्वारा पूजा – अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर मेडिकल कालेज के पूर्व वरिष्ठ चिकित्सक, प्रधानाचार्य, एवं अन्य चिकित्सक गण, प्रशासनिक अधिकारी एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकारों एवं भारी संख्या में उपस्थित आम जन मानस, सामाजिक संगठनों के सदस्यों को उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा मुख की बीमारियों से शरीर की विभिन्न बीमारियों जैसे ह्रदय रोग, डायबिटीज, प्रेग्नेंसी, व शरीर के अन्य अंगों पर होने वाले कुप्रभाव के बारे में सचेत किया गया। तथा दांतों की उचित सफ़ाई की विधियों जैसे दो बार ब्रश , पेस्ट, फ्लास, एवं इनका सही तरह से उपयोग सिखाया गया, जिससे लोगों में चेतना जागृत हुई। साथ ही साथ सिद्धेशवर पीठ से महानगर धर्माचार्य एवं अन्य धर्म गुरुओं द्वारा डा० श्रीवास्तव को आर्शीवाद दिया गया।
कार्यकम का संचालन डा० प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया और
अंत में सभी अतिथियों का आभार डा० सुरेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा आभार व्यक्त किया गया।