SIDHARTHNAGAR NEWS: डुमरियागंज थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलन्द हैं। थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्ताहकम गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया, जहां मेंन गेट का दरवाजा खोल कर घर में घुसे चोरों ने नगदी समेत कुल करीब दो लाख तक का सामना को उड़ा ले गये। चोरी के घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे परिजनों को हुई तो 112 के साथ ही स्थानीय पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण कर वापस तहरीर देने के लिए थाने पर बुलाया है, जहां पहुंच कर चोरी के घटना की शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्ताहकम गांव निवासी बहाउद्दीन ने पुलिस को दिये अपने शिकायती पत्र में बताया है कि सोमवार को खाना खाने के बाद सभी सदस्य सोने चले गये। घर का मुख्य दरवाजे का कुण्डा बन्द कर बरामदे में सोया हुआ था। मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे जगा तो देखा मुख्य दरवाजा खुला है, पत्नी से पूछा तो उसने लडकी को बुलाया, लडकी जगी तो बगल के कमरे में देखा तो दो बाक्स टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पडा था। एक बाक्स घर से करीब तीन सौ मीटर दूर बाग में मिला। दोनों बाक्स में रखा 15 हजार नगदी समेत सोने की दो झुमकी, दो झाला, दो सुन्नत, एक नथुनी के साथ चार जोडी चांदी का पायल सहित कुल करीब दो लाख से अधिक कीमत के जेवरात की चोरी की बात कही है। तत्काल चोरी के घटना की सूचना फोन के माध्यम से 112 पीआरबी टीम के साथ ही डुमरियागंज पुलिस को दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण कर वापस चली गई। पीडित बहाउद्दीन ने डुमरियागंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि चोरी के घटना की जानकारी है, अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।







