मृतक-रौनक सरोज
PRATAPGARH NEWS: पिता के साथ चारपाई पर सो रहे मासूम को सर्प ने डस लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव निवासी जितेन्द्र सरोज का छः वर्षीय पुत्र रौनक सरोज मंगलवार को अपने पिता के साथ रात में चारपाई पर सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे अचानक बेटे की चीख सुनकर जितेन्द्र व उसकी पत्नी रूपा नींद से जग गयी। टार्च की रोशनी से चारपाई के बगल सांप बैठा देख पति पत्नी आवाक रह गये। बेटे की बिगडती हालत देख उसे आननफानन में लालगंज ट्रामा सेंटर ले आये। यहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह करीब चार बजे मासूम रौनक की मौत हो गयी। मृतक माता पिता की इकलौती संतान थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि शव पीएम के लिए भेजा गया है।







