Home उत्तर प्रदेश सपा युवजन सभा ने हेल्प डेस्क लगा कर छात्र छात्राओं की मदद

सपा युवजन सभा ने हेल्प डेस्क लगा कर छात्र छात्राओं की मदद

JHANSI NEWS: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में इंट्रेंस एग्जाम में अनेकों जनपद से आए हुए छात्र छात्राओं की मदद के लिए समाजवादी पीडीए  परिवार/समाजवादी युवजनसभा  द्वारा हेल्प डेस्क लगा कर छात्र छात्राओं की मदद की । इस मौके पर सामाजवादी युवजनसभा जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह यादव ने कहा इंट्रेस इग्जाम में ज्यादा तर छात्र छात्रायें नए होते है उन्हे विश्व विद्यालय कैम्पस की नॉलेज नही होती है और ये एग्जाम न्यू एग्जामनेसन हाल में आयोजित किया गया जो विश्व विद्यालय कैम्पस के अपोजिट साइड है जिससे छात्र छात्राओं को कई बार कठनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन समाजवादी पीडीए  परिवार छात्र छात्राओं की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है और हमेशा इसी तरह मदद करता रहेगा । इस अवसर पर शैलेंद्र बसेला राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा,सुंदर राजपूत जिला कोषाध्यक्ष युवजनसभा , पवन सेन छात्र नेता, हर्ष यादव छात्र नेता, सागर मंसूरी जिला सचिव युवजनसभा,  ब्रजेश बाबा छात्र नेता, हिमांशु , उत्तम राजपूत,पुष्पेंद्र यादव नगर अध्यक्ष गरोठा युवजनसभा , रोहित राय, बिपिन पाल, नितेश यादव, अभिमन्यु ठाकुर, प्रताप पाल सहित आदि  कार्यकर्ता उपस्थित रहें।