Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने 15 अगस्त तक सभी बूथों पर कमेटी गठन का लिया...

कांग्रेस ने 15 अगस्त तक सभी बूथों पर कमेटी गठन का लिया संकल्प

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक, संगठन सृजन अभियान पर जोर

SIDHARTHNAGAR NEWS: कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के लिए मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के ब्लाक अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने 15 अगस्त 2025 तक जनपद के सभी बूथों पर बूथ कमेटी गठित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि जनपद में संगठन सृजन अभियान तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि ब्लाक कांग्रेस कमेटियों का गठन हो चुका है और साथ ही मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों का भी चयन कर लिया गया है। इनकी सूची जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजी जाएगी।
अहमद ने आगे कहा कि अब पूरे जनपद में कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से बूथ कमेटियों का गठन भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दी गई समय सीमा के भीतर कर लिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह, अनिल सिंह अन्नू, कोषाध्यक्ष रियाज मनिहार, महासचिव ऋषिकेश मिश्रा, शौकत अली और विभिन्न ब्लाकों के अध्यक्षगण मौजूद रहे। इनमें बढ़नी से इश्तियाक चौधरी, खेसरहा से गंगेश्वर राय, डुमरियागंज से मुकेश चौबे, बांसी से शिव कुमार दूबे, उसका बाजार से गुल मोहम्मद, लोटन से प्रमोद कुमार, नौगढ़ से रितेश त्रिपाठी, बर्डपुर से होरी लाल श्रीवास्तव, खुनियांव से श्याम किशोर पाण्डेय, जोगिया से कौलेश्वर पासवान, शोहरतगढ़ से अवध बिहारी और मिठवल से सिरपत गौड़ शामिल थे।