स्कूल बंद कर, शराब की दुकानें खोल रही है योगी सरकार : गयादीन कुशवाहा
JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही आम आदमी पार्टी ने रविवार को प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के अहवान पर प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर आयोजित आंदोलन “ढपोरशंखों को जगाओ, शंख बजाओ ” अभियान के अंतर्गत झांसी महानगर के छनियापुरा प्राथमिक विद्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अनोखे अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने झांसी महानगर के बंद किए गए छनियापुरा सरकारी प्राथमिक विद्यालय पर जाकर शंख और घंटी बजाकर इस “ढपोरशंख सरकार” को जगाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि “आम आदमी पार्टी, सरकारी स्कूलों को बचाने की लड़ाई लड़ रही है, जबकि भाजपा स्कूल बंद करने में लगी है। एक तरफ सरकार प्रदेश में 27,308 शराब की दुकानें खोल चुकी है, वहीं दूसरी तरफ 27,000 से अधिक स्कूल बंद किए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार की प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा नहीं है। प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि “यह डबल इंजन नहीं, ढपोरशंखों की सरकार है, जो बच्चों को अनपढ़ बनाकर रखना चाहती है। इसलिए अब समय आ गया है कि जनता खुद उठ खड़ी हो और इन ढपोरशंखों को जगाए।” महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि योगी सरकार शराब की दुकाने खोलकर और सरकारी स्कूलों को बंद कर आने वाली पीढ़ी को अपराध की ओर धकेल रही है, आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी, आम आदमी पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उन बच्चों को अनपढ़ रखना चाहती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर तबकों से आते हैं, ताकि आगे चलकर वो सवाल न पूछ सकें, हक न मांग सकें और आजीवन केवल वोट बैंक बने रहें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान ने जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी आगामी 2 अगस्त को लखनऊ के इको गार्डन में ऐतिहासिक “स्कूल बचाओ आंदोलन” करेगी। पार्टी द्वारा जारी नंबर 75 0004 0004 पर मिस्ड कॉल करके कोई भी इस क्रांति का हिस्सा बन कर बच्चों के स्कूल उन्हें वापस दिलाने के अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अरशद खान, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिला महासचिव आशीष तिवारी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक रिजवान खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विक्की खान, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, आरिफ खान, प्रदीप खरे सहित कई लोग शामिल हुए ।







