Home उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को समाज तक पहुंचाने कि लिया...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को समाज तक पहुंचाने कि लिया संकल्प

KUSHINAGAR NEWS: भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के जरिए देश को सम्बोधित किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम प्रसारित किया गया जिसमें सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करने एवं उसे समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मन की बात कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय कुशीनगर विधानसभा में कुशीनगर मण्डल के बूथ संख्या 284 पर पूर्व ब्लाक प्रमुख दयाशंकर पाण्डेय के आवास पर स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुने और एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के 124 वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण का रास्ता ‘आत्मनिर्भरता’ से होकर जाता है।’मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने उन 12 मराठा किलों की महानता का उल्लेख किया, उन्होंने खेल, विज्ञान और संस्कृति सहित कई रोचक विषयों पर अपने विचार साझा किए। अगस्त को क्रांति का महीना बताते हुए, प्रधानमंत्री ने अगस्त में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बात की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, पूर्व जिला मंत्री अमित पाण्डेय,पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, अशोक पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक रत्नेश श्रीवास्तव, मण्डल महामंत्री बिपुल दूबे,कविन्द्र पाण्डेय, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल शुक्ला,अमरचंद हिन्दुस्तानी, मनोज पाण्डेय, रामनारायण जायसवाल, अजय प्रजापति, सन्तोष जायसवाल, अवधेश प्रसाद, राकेश जायसवाल, जितेन्द्र मद्धेशिया, दीपक चौबे, मुकेश पाण्डेय, मनीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे। मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। रविवार को भी सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम प्रसारित किया गया जिसमें लगभग 42557 लोगों ने सुना।