Home उत्तर प्रदेश डीएम एवं एसपी ने कोतवाली नगर में जनसुनवाई कर कोतवाली का किया...

डीएम एवं एसपी ने कोतवाली नगर में जनसुनवाई कर कोतवाली का किया निरीक्षण

PRATAPGARH NEWS: जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली नगर में पहुॅचकर फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर यथाशीघ्र शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने निर्देशित किया कि भूमि सम्बन्धी विवादों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के शिकायकर्ता की उपस्थिति शिकायतों का निस्तारण करायें। उन्होने कहा कि थानों में जो भी फरियादी आये उनकी शिकायतों को गम्भीरता से सुने। इसके उपरांत डीएम एवं एसपी ने थाना कोतवाली नगर का निरीक्षण किया जिसमें कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, थाना परिसर की व्यवस्था, मालखाना, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क एवं सीसीटीएनएस कार्य प्रणाली आदि का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, सीओ सिटी शिव नारायन वैश उपस्थित रहे।