PRATAPGARH NEWS: सावन महीने के तीसरे शनिवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा बेलखरनाथ धाम में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव बोल बम ॐ नमः शिवाय की जयघोष करते रहे। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने लाइन में लग कर दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया।बेलपत्र, शमी पत्र, भांग, अक्षत और धतूरा चढ़ाकर लोगों ने परिवार के खुशहाली की कामना की।मंदिर के पुजारी बाबा विश्वनाथ गिरि महराज ने बताया कि पूरे सावन मास श्रद्धालु और कांवरिया बहुत दूर दूर से बाबा का अभिषेक करने आते हैं।मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों के अलावा पुलिस बल भी श्रद्धालुओं के सहयोग में लगी रही। बद्री गिरी, हवलदार शास्त्री, रिंकू, सिकंदर,अरुण सिंह,संदीप सिंह, उदय प्रताप, बृजेश, मुरली, शनि, विशाल, मनदीप, अजीत आदि स्वयंसेवक दर्शनार्थियों के सहयोग में लगे रहे।







