Home इटावा दिव्यांग बच्चों के लिए डायट परिसर में सहज अध्ययन केंद्र का शुभारंभ

दिव्यांग बच्चों के लिए डायट परिसर में सहज अध्ययन केंद्र का शुभारंभ

सहज केंद्र पर दिव्यांगजन बच्चों के साथ डीएम शुभ्रांत शुक्ला व अन्य अधिकारीगण

डीएम शुभ्रांत शुक्ला एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया उद्घाटन

ETAWA NEWS: गुरुवार को डायट परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए “सहज अध्ययन केंद्र” का उद्घाटन जिला अधिकारी शुभ्रान्त शुक्ला व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम जिला दिव्यांगजन अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी,प्राचार्य डायट प्रेमपाल सिंह,प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी उदय सिंह राज, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी डाइट प्रवक्ता एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अर्चना सिंहा की उपस्थिति में किया। Yनवाचार शिक्षा पद्धति से युक्त यह सहजअध्ययन केन्द्र दिव्यांगबच्चों के लिए मुख्य विकास अधिकारी के प्रयासों से खोला गया है जो कि सराहनीय पहल है।यह केंद्र विशेष रूप से दृष्टिहीन, श्रवण बाधित व शारीरिक रूप से असमर्थ बच्चों की शैक्षिक ज़रूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।इस केंद्र पर ब्रेल पुस्तकें, श्रव्य सामग्री, सरल भाषा में पाठ्यसामग्री, रैंप व सहायक उपकरण उपलब्ध हैं।जो न केवल शिक्षा को सुलभ बनाता है, बल्कि समावेशी और समान अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रयास से दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे मुख्यधारा की शिक्षा से बेहतर रूप से जुड़ सकेंगे।