Home उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के कार्यालयों व आवास में लटकते रहते हैं ताले

सिंचाई विभाग के कार्यालयों व आवास में लटकते रहते हैं ताले

मुख्यमंत्री के फरमानों पर भारी पड़ रहे हैं, सिंचाई विभाग के आला अफसर

PRAYAGRAJ NEWS: बेलन नगर प्रखंड प्रयागराज के उपखंड कार्यालय कोरांव का मामला बेलन नगर प्रखंड प्रयागराज के उपखंड कार्यालय कोरांव पर कार्यरत अफसर मुख्यमंत्री के फरमानों पर भी भारी पड़ रहे हैं। एक और सूबे की सरकार जहां अफसरों को अपने मुख्यालयों पर ही रात्रि विश्राम करने तथा कार्यालय पर रह कर आम लोगों की समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दे रखा है, ठीक वहीं दूस री ओर सिंचाई विभाग के आला अफसर हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री के फरमान से भी कोई लेना-देना नहीं है। ऐसा ही मामला बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज के उपखंड कार्यालय कोरांव प्रथम और द्वितीय में देखने को मिल रहा है। जहां दोनों कार्यालयों में ताले लटकते रहते हैं। उपखंड कार्यालय कोरांव पर दो सहायक अभियंता क्रमशः प्रथम और द्वितीय की तैनाती है। इनके परिक्षेत्र में लगभग दर्जन भर से अधिक अवर अभियंता भी कार्यरत हैं। अधिकांशतः अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय परिसर में ही आवास भी एलाट हैं लेकिन आवास पर रुकने की बात तो दूर है। अफसर कभी अपने कार्यलयों में भी नहीं आया करते हैं। जिससे समस्या लेकर आने वाले किसान परेशान होते हैं। बेलन नहर प्रखंड के उपखंड कार्यालय कोरांव का आलम है कि अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में आकर चले जाते हैं। हुए ऑफिस में कुर्सी है, आवास में ताला है कि टूट गया है इसकी भी परख नहीं करते हैं। वर्ष भर पहले मरम्मत कराई गई कालोनियां खंडहर में तब्दील होती जा रही हैं। बेलन नहर प्रखंड के उपखंड कार्यालय प्रथम तथा द्वितीय में लगातार ताले लटकते रहते कभी भी नहीं आता है नौ वर्ष से तैनात प्रधान सहायक बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज के उपखंड कार्यालय कोरांव द्वितीय में लगभग 9 वर्ष से कार्यरत प्रधान सहायक पयामुल हक कभी भी ऑफिस नहीं आया करता है। किसानों की बातों पर गौर किया जाए तो क्षेत्र का कोई भी किसान प्रधान सहायक को आज तक देखा भी नहीं है। लेकिन वह कोरांव में 9 वर्ष से तैनात है। किसानों का कहना है कि वह घर बैठे वेतन ले रहा है। मंगलवार को भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज के जिला मंत्री अतुल कुमार सिंह किसानों की समस्या को लेकर उपखंड कार्यालय कोरांव पहुंचे तो सहायक अभियंता प्रथम और सहायक अभियंता द्वितीय दोनों कार्यालयों में ताले लटक रहे थे। जिससे उनके साथ आए किसान दिलीप कुमार सिंह सहित कई किसान बिना शिकायत किए ही वापस लौट गए। बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज के उपखंड कार्यालय कोरांव पर अफसर नहीं आ रहे हैं तो यह बड़ी अनियमितता है। सरकार का फरमान है कि अफसर अपने मुख्यालय पर ही रह कर समस्याओं का समाधान हैं। यही आलम कमोवेश जिलेदारी कार्यालय कोरांव प्रथम का भी है। देख-रेख के अभाव में खंडहर होती जा रही हैं आवासीय कालोनियां बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज के उपखंड कार्यालय कोरांव के ऑफिस व आवासीय भवनों की मरम्मत वर्ष भर पहले कराई गई थी। वर्ष भर में ही दीवारों के प्लास्टर टूट कर गिरते जा रहे हैं। छतें टपक रही हैं। आवासीय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जिन भवनों में अफसर को रहना चाहिए उनके सामने रात्रि में आवारा मवेशी मलमूत्र कर गंदगी भी फैला देते हैं। सिर्फ बेलन नहर प्रखंड के उपखंड कार्यालय कोरांव में नियमित तौर पर जिलेदारी द्वितीय का कार्यालय खुला करता है। उप जिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी कहना है कि क्या करें। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है तो मामले की जांच कराते हुए दोषी उपकारों पर कार्रवाई कराई की जाएगी।