Home उत्तर प्रदेश अवैध हथियारों का सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ा, भारी मात्रा में असलहा...

अवैध हथियारों का सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ा, भारी मात्रा में असलहा और कारतूस बरामद

VARANASI NEWS: कैंट थाना पुलिस टीम व एसटीएफ की टीम ने आज बुधवार को छापेमारी के बाद कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 के पास से एक असलहा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से तीन पिस्टल, 5-6 अर्धनिर्मित असलहे, विभिन्न प्रकार की लगभग 30 गोलियां और असलहा निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में औजार व कुछ नगदी समेत मोबाइल बरामद किया है।जिसमें इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के नंबर हैं।डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक असलहा तस्कर कैंट रेलवे स्टेशन पर किसी को असलहा बेचने के लिए आने वाला है।सूचना के आधार पर एसटीएफ व कैंट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर मौके से असलहा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने जब मिठाईलाल की तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए। उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और उपकरण बरामद हुए, जिनमें शामिल हैं रू 3 अदद 9 डड पिस्टल, 1 अदद अर्ध-निर्मित 32 बोर रिवॉल्वर और उसके कल-पुर्जे, विभिन्न बोर के कुल 8 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर, 38 बोर, 7.62 ।ज्ञ 47, .45 बोर, 12 बोर, और एक कारतूस जिस पर ज्ञथ् लिखा था), विभिन्न बोर के कुल 11 अदद मिस कारतूस (315 बोर, 9 डड, 38 बोर, 32 बोर, 303 बोर), 7.62 डड के 8 अदद खोखे और 8 डड ज्ञथ् के 2 अदद खोखे, 32 बोर पिस्टल की 4 अदद मैगजीन और 9 डड पिस्टल की 1 अदद मैगजीन, अवैध हथियार बनाने के उपकरण, 1 अदद ट्रेन का टिकट, नकद 452 रुपये बरामद किया है।पुलिस की पूछताछ में मिठाईलाल ने बताया कि वह मिर्जापुर और सारनाथ इलाके में किराए के मकान में रहकर असलहा बनाने का काम करता था।मिठाईलाल के खिलाफ वाराणसी के कैंट, मडुआडीह और सारनाथ थाने में पहले से छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 2005 से लेकर 2025 तक की आपराधिक घटनाएं शामिल हैं। डीसीपी वरुणा ने बताया कि तस्करी और शस्त्र अधिनियम के गंभीर धाराओं में मिठाईलाल पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस मिठाईलाल के नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश कर रही है।गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में एसटीएफ लखनऊ से उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक विद्यासागर, हेड कांस्टेबल आलोक पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल स्वरुप कुमार पाण्डेय और हेड कांस्टेबल चा० अफजाल शामिल थे। वहीं, थाना कैंट पुलिस टीम से ैभ्व् शिवाकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक आशुतोष तिवारी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल सचिन मिश्रा, कांस्टेबल आशीष मिश्रा, कांस्टेबल सचिन कुमार और कांस्टेबल मनमोहन कुमार ने अहम भूमिका निभाई है।