Home उत्तर प्रदेश समाजवादी मजदूर सभा एवं समाजवादी महिला सभा ने दिया धरना

समाजवादी मजदूर सभा एवं समाजवादी महिला सभा ने दिया धरना

JAUNPUR NEWS: मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अमित यादव जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के तानाशाह रवैया क़े चलते किसानों एवं मजदूरों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। जब भाजपा सरकार में आई हैं तब से पढ़ाई बंद कराई हैं। अगर यूपी सरकार के पास सरकारी विद्यालयों को संचालित करने हेतु पर्याप्त बजट नहीं हैं तो  आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में 50 फीसदी की कटौती करके बजट की पूर्ति कर सकती हैं। सरकार की प्राथमिकता पाठशाला होनी चाहिए न कि मधुशाला। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्षा शर्मीला रमेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकारी विद्यालयों के बंद होने से हजारों रसोइयों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा हैं। इस अवसर पर आनंद पांडे, उषा जायसवाल, अमरेंद्र यादव, साहब लाल गौतम, शर्मीला रमेश यादव, मनोज शर्मा, मालती निषाद, आरिफ हबीब खान, ऋषि यादव, आर बी यादव, तारा त्रिपाठी, सीमा खान, सीमा यादव, शशिकला कन्नौजिया, सुधा गौतम, संगीता प्रजापति, प्रदीप यादव इत्यादि लोग मौजूद रहें।