Home उत्तर प्रदेश ALLAHABAD HIGH COURT BAR ASSOCIATION का चुनाव आज तैयारीयां पूरी: एल्डर कमेटी

ALLAHABAD HIGH COURT BAR ASSOCIATION का चुनाव आज तैयारीयां पूरी: एल्डर कमेटी

PRAYAGRAJ NEWS: बुधवार को होने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 2025/26 कि तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव नवनिर्मित अधिवक्ता चैम्बर/पार्किंग मे प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पन्न होगा। जिसमें समस्त अधिवक्ताओं को मतदान स्थल पर सम्पूर्ण अधिवक्ता वेशभूषा में एवं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद द्वारा निर्गत परिचय-पत्र के साथ आना अनिवार्य होगा। उक्त परिचय-पत्र न होने की दशा में सम्बन्धित अधिवक्ता को मतपत्र नहीं दिया जाएगा और वह मतदान नहीं कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त कोई अन्य परिचय-पत्र मान्य नहीं होगा। समस्त मतदाताओं को समय-समय पर चुनाव समिति द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। चुनाव में इस वर्ष मतदाताओं की कुल संख्या 9718 है जबकि विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 201 है। चुनाव समिति ने यह तय किया है कि उच्च न्यायालय के 500 मीटर की परिधि में किसी भी प्रत्याशी का टेंट/कैंप नहीं लगाया जाएगा और कानपुर रोड पर होटल रवीशा से लेकर पानी की टंकी तक तथा स्वतंत्र चेतना चौराहे से हाईकोर्ट हनुमान मंदिर तक मार्ग परिवर्ततन (Route Diversion) के कारण “नो पार्किंग जोन” घोषित किया गया है जिसके लिए पर्याप्त पुलिस बल व सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। सभी मतदाता अपना वोटर सीरियल नम्बर के साथ मतदान स्थल न्यू अधिवक्ता चैम्बर्स बिल्डिंग के भूतल (Ground Floor) में त्रिभुवन उपाध्याय हाल के पीछे स्थित पुराने महाधिवक्ता कार्यालय के बगल से अथवा न्याय कक्ष संख्या 10 के बगल से प्रवेष करेगें। मतदान स्थल पर केवल प्रत्याशी एवं मतदाता ही प्रवेश करेगें। इसके साथ ही साथ सुरक्षा की दृष्टि से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल व सिविल पुलिस जो प्रवेश द्वार पर उपस्थित रहेंगे, सभी मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदान स्थल पर पहुँचने हेतु एक (Location Map) अलग से जारी किया किया गया है।