Home उत्तर प्रदेश तृतीय चरण का पौधा रोपण कार्यक्रम सम्पन्न

तृतीय चरण का पौधा रोपण कार्यक्रम सम्पन्न

JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब के कार्यवाहक अध्यक्ष अमित जैन की अध्यक्षता में सनशाइन परिवार का तृतीय चरण में पौधारोपण के क्रम में मेडिकल कॉलेज गेट नंबर 2 के सामने स्थित सालासर सिटी के पास खाटू श्याम मंदिर के प्रांगण में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर का माली सोनू कुमार द्वारा प्रांगण में गड्ढे खोदे गए तत्पश्चात  पौधों को रोपने के क्रम में मंदिर के पुजारी सुरेश योगी द्वारा सर्वप्रथम बेला का एक पौधा रोपकर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अनुराधा गुप्ता, दीपा – संजय यादव, अशोक अग्रवाल पीएनबी, सुष्मिता – आनंद अग्रवाल, अमित गुप्ता, अजय निगम, पंकज अग्रवाल द्वारा तुलसी, चांदनी, रात की रानी, गुलाब, हरसिंगार, चमेली, पीपल, एवं कंदब के पौधों को रोपा गया। पौधारोपण के संयोजक बबीता- पंकज गर्ग द्वारा सफलतापूर्वक कार्यक्रम को संयोजित किया गया। अंत में सचिव वीरेंद्र गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।