JAUNPUR NEWS: नेवादा के मछलीगांव में पिछले 18 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है । तेज बारिश के कारण हाइट टेंशन लाइन टूट गई है। इससे क्षेत्र के निवासियों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी राजदेव दुबे, राजेश यादव, विपिन शुक्ला, और अमित दुबे ने बताया कि बिजली की तारों की चार्जर स्थित एक पुरानी समस्या है। विद्युत विभाग केकर्मचारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बारिश के मौसम में यह स्थिति और भी खराब हो जाती है। बिजली की कटौती से पानी की मोटरे नहीं चल पा रही है। इसके कारण घरों में पानी की आपूर्ति रुक गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जाकर तारों के तुरंत मरम्मत करने की मांग की है। साथी बिजली आपूर्ति जल्द बाहर करने की भी मांग की है।







