ETAWA NEWS: हाईवे सर्विस लेन से नगला इंछा की ओर प्राथमिक विद्यालय से पहले पक्की सड़क पर हुए गड्ढे और जलभराव से विद्यालय आने-जाने वाले बच्चे शिक्षक और अभिभावक परेशान हैं।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नईमा खातून ने बताया कि उन्हें भी विद्यालय पहुंचने के लिए हाईवे चौराहे पर उतरकर नगला इंछा गांव की छिमारा रोड वाली सड़क से विद्यालय तक एक किलोमीटर चक्कर लेकर आना पड़ता है। बच्चे आए दिन यहां कीचड़ युक्त जलभराव में गिरकर चोटिल होते हैं तो कभी कीचड़ में ड्रेस सहित सन जाते हैं। अभिभावकों को भी बच्चों को लेकर आने में परेशानी होती है। जल भराव के कारण मक्खी मच्छर पनप रहे हैं तथा बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर हुए गड्ढे व जलभराव की समस्या का समाधान करने तथा साफ सफाई कराने की मांग की है।







