Home इटावा ऑटो चालकों की तानाशाही जारी, बकेवर पुलिस बनी मुकदर्शक

ऑटो चालकों की तानाशाही जारी, बकेवर पुलिस बनी मुकदर्शक

ETAWA NEWS: थाना क्षेत्र बकेवर के अंतर्गत‌ बकेवर ओवरब्रिज हाईवे के पास ऑटो चालकों द्वारा जाम की स्थिति बनी रहती है तथा ऑटो चालकों की तानाशाही जारी। वहीं उक्त व्यक्ति ने नाम न खोलने की शर्त पर बताया कि ऑटो चालकों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है तथा आने-जाने में वाहन चालकों तथा पैदल चलने में राहीगीरों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। जबकि बकेवर ओवर ब्रिज पर कस्बा चौकी है। उसके बावजूद ऑटो चालक महिला सवारियों के साथ खींचतान करते हुए नजर आते हैं।अगर महिला सवारियों के साथ कोई हादसा होता है तो कौन होगा जिम्मेदार,बकेवर पुलिस द्वारा जान पूछ कर इन ऑटो चालकों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं कुछ ऑटो चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस व प्रपत्र पूरे किए बिना रोड पर ऑटो दौड़ा रहे हैं।लेकिन ना ही परिवहन विभाग अधिकारी इटावा द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है और ना ही बकेवर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है। यह बड़ा सवाल है परिवहन विभाग अधिकारी इटावा तथा बकेवर पुलिस पर।वहीं खास तौर से बकेवर भरथना मार्ग व बकेवर औरैया मार्ग पर ऑटो चालक राहीगीरों से अभद्रता करते हुए नजर आते रहते हैं। तथा ऑटो चालकों द्वारा जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार कस्बा चौकी बकेवर पुलिस से आमजन द्वारा शिकायत की गई। लेकिन बकेवर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।वहीं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने परिवहन विभाग अधिकारी इटावा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा से यह मांग कि है कि इन ऑटो चालकों पर कार्रवाई जायें, जिससे जाम से निजात मिल सके।