Home उत्तर प्रदेश भाकपा ने राष्ट्रपति को सम्बोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र का सिटी मजिस्ट्रेट...

भाकपा ने राष्ट्रपति को सम्बोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र का सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

JALAUN NEWS: भारतीय  कम्युनिस्ट पार्टी के दर्जन भर नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित 11 सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौपते हुए मांग की है कि उ. प्र. में न्यनतम वेतन समिति का गठन किया जाये जो 26 हजार रुपये से कम न हो, चारों श्रम संहिता को रद्द किया जाये तथा प्रदेश में श्रम कानूनों सुनिश्चित किया जाये, सभी को स्थाई रोजगार मिले तथा संविदा नीति को बंद किया जाये इसके साथ ही पुरानी पेंशन योजना को बहाल किये जाने के अलावा ज्ञापन में अन्य मांगों को भी शामिल किया गया है। ज्ञापन देने वालों में रामकिशोर गुप्ता जिला मंत्री, सुधीर अवस्थी, विनय पाठक, देवेश चौरसिया, विजय सिंह राठौर, भारत सिंह जाटव, राम चरन जाटव, गंगा सिंह, राजेन्द्र वर्मा, कमल सिंह, जावेद आजाद आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।