Home उत्तर प्रदेश 20 दिन बाद बंद पेयजल परियोजना हुई शुरू, 8 हजार घरों के...

20 दिन बाद बंद पेयजल परियोजना हुई शुरू, 8 हजार घरों के लोगों ने महसूस की राहत

बंद पेयजल परियोजना को शुरू कराती ग्राम प्रधान
चैरी

BHADOHI NEWS: आखिर 20 दिन बाद चकभुइधर के पेयजल परियोजना को शुरू करा लिया गया। सोमवार को ग्राम प्रधान मंजू प्रदीप जायसवाल ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर पेयजल परियोजना को चालू कराया तो क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की। जलापूर्ति चालू कर दिया गया। उक्त पेयजल परियोजना का मोटर, स्टार्टर आदि खराब हो गया था। जिसके चलते चकभुइधर, परसीपुर, कोल्डण व जमुआ गांव के लगभग 8 हजार घरों में जलापूर्ति बाधित हो गया था। ऐसे में उन गांवों के लोगों में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मच गई थी। ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। वें निजी क्षेत्रों के सबमर्सिबल पंप से किसी तरह अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा जल निगम से खराब मोटर व स्टार्टर बदलने की मांग की जा रही थी। ग्राम प्रधान मंजू प्रदीप जायसवाल के प्रयास से जल निगम द्वारा खराब मोटर व स्टार्टर की जगह पर आज नया मोटर व स्टार्टर पैनल लगा दिया गया। ग्राम प्रधान मंजू प्रदीप जायसवाल ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर 20 दिन से बंद पड़े पेयजल परियोजना को शुरू करा दिया। नया मोटर व स्टार्टर पैनल लग जाने के बाद जलापूर्ति चालू कर दिया गया। 20 दिन बाद घर-घर पानी पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की। उन्होंने इसके लिए ग्राम प्रधान मंजू प्रदीप जायसवाल, जल निगम के अवर अभियंता आलोक गुप्ता व नलकूप ऑपरेटर एसएस मिश्र का आभार जताया। इस मौके पर महेश जायसवाल, छोटेलाल, बिष्णु, जुमा मोहम्मद, पकौड़ी जायसवाल, नितेश कुमार, महताब, मुन्नालाल आदि ग्रामीण प्रमुख रूप से मौजूद रहें।