BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में दिनांक 6 जुलाई 2025 को जनपद में मोहर्रम का पर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच सकुशल, शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए , संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई , पुलिस ने लगातार भ्रमण किया। जुलूस मार्गों की निगरानी रूफटाप ड्यूटी, ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की गयी तथा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से भी विशेष सतर्क दृष्टि रखी गयी। बलरामपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी की गयी। किसी भी प्रकार की कोई समस्या या असुविधा होने पर तत्काल डायल-112 या सम्बन्धित थाना / चौकी पर सूचना देने को कहा गया। समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील व सतर्क रहने के दिशा- निर्देश दिए गए जिससे कि पर्व पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न हो सके। जनपदीय पुलिस द्वारा मोहर्रम का त्यौहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सकुशल संपन्न कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों से सहयोग और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अपील की गयी।







