Home उत्तर प्रदेश बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा का मनाया गया जन्मदिवस

बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा का मनाया गया जन्मदिवस

KUSHINAGAR NEWS: बुद्ध नगरी स्थित वेलकम भवन में रविवार को वाइटल केयर फाउंडेशन व भारत-तिब्बत मंच की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमें तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु 14वें दलाई लामा तेंजिन ग्यात्सो का 90वें जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दलाई लामा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व उनकी दीर्घायु प्रार्थना से हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिला जज संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि ब्रह्मचर्य रहकर अपने धर्म के लिए त्याग करना व अपने ज्ञान से लोककल्याण करने से दलाई लामा सबके लिए प्रासंगिक है।फाउंडेशन के सचिव डॉ अनिल कुमार सिंहा ने कहा कि विश्व शांति व तिब्बती लोगों के रक्षा के लिए दलाई लामा का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। भारत- तिब्बत संवाद मंच के क्षेत्रीय संयोजक डॉ शुभलाल गुप्ता ने कहा कि लामा के जीवन काल मे ही तिब्बत स्वतंत्र हो व इन्हें भारत रत्न मिले हम सभी की यही कामना है। अध्यक्षता पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने किया कहा कि दलाई लामा धर्म गुरु होने के साथ कई ऐतिहासिक मामलों में तिब्बत के राजनीतिक नेता भी हैं। संचालन एड. आलोक श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान अनिल कुमार मल्ल, मुकेश यादव, सरोज गुप्ता, सचिन, विशेश्वर साह मौजूद रहे।