Home उत्तर प्रदेश मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटा

मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटा

AURAIYA NEWS: जनपद के विकासखंड अजीतमल क्षेत्र से मानवता को संसार करने वाली तस्वीर सामने आई हैं, जहां एक मृत गौवंश को ट्रैक्टर से बांध कर घसीटने  का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जानकारी के अनुसार विकासखंड अजीतमल क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमावता की गौशाला से मानवता को शर्मसार करते हुए विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है, मृत गाय को
ट्रैक्टर से बांध कर कई मीटर दूर तक घसीटता हुआ ट्रैक्टर चालक ले जा रहा है, जहां एक ओर योगी सरकार मृत गौवंश को सम्मान सहित निस्तारण की बात कहती तो दूसरी ओर यह तस्वीर बेहद शर्मनाक और विचलित करने वाली है, घटना को लेकर गौसेवकों में भारी रोष व्याप्त है तथा दोषियों पर कारवाई की मांग करते हुए कड़ी निंदा की है, उक्त घटना के संबंध में ग्राम प्रधान शैलेंद्र सिंह सेंगर से बात की तो उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते हुए, गोवंश को घसीट ने की घटना से साफ इनकार किया है तथा उन्होंने बताया कि मृत गोवंश को जेसीबी द्वारा जमीन में दफन कर दिया गया है।