Home उत्तर प्रदेश चकमार्ग पर अवैध कब्जे को लेकर आधा दर्जन पर केस दर्ज

चकमार्ग पर अवैध कब्जे को लेकर आधा दर्जन पर केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: चकमार्ग पर अवैध कब्जे को लेकर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव की कलावती पत्नी स्व0 विनोद कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती छब्बीस जून को गांव स्थित चकमार्ग पर मेड़ बांधकर रास्ता अवरूद्ध करने का विरोध करने पर गांव के त्रिभुवन नाथ व उनकी पत्नी कमला देवी तथा पुत्रगण प्रमोद त्रिपाठी व आशीष त्रिपाठी, सपना पत्नी आशीष व संध्या पत्नी प्रमोद ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसओ मनीष त्रिपाठी का कहना है कि जांच के बाद आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।