Home उत्तर प्रदेश बाघराय पुलिस ने पीड़िता को दिलाया न्याय, दबंग पर हुई सख्त कार्रवाई

बाघराय पुलिस ने पीड़िता को दिलाया न्याय, दबंग पर हुई सख्त कार्रवाई

PRATAPGARH NEWS: थाना बाघराय क्षेत्र की एक बहुचर्चित घटना में आखिरकार पुलिस ने पीड़िता रीता देवी को न्याय दिला दिया। यह मामला ग्राम सिया कोदव का बाग से जुड़ा है, जहाँ दबंगों द्वारा लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था। काफी समय से सुर्खियों में चल रहे इस मामले में अब पुलिस ने दबंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़िता को राहत दी है। सूत्रों के अनुसार, मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस व्यस्त होने के कारण कार्रवाई में थोड़ी देर ज़रूर हुई, लेकिन अंततः न्याय हुआ। पीड़िता रीता देवी ने बाघराय पुलिस, विशेष रूप से एसआई देवेंद्र पाठक की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा, “भले ही देर हुई, लेकिन फैसला बिल्कुल सही हुआ। एसआई देवेंद्र पाठक मेरे लिए ईश्वर तुल्य हैं।” इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय जनता में पुलिस के प्रति भरोसा और विश्वास बढ़ा है। एसआई देवेंद्र पाठक की तत्परता व निष्पक्ष कार्यशैली एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।
पीड़िता ने संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन की जय-जयकार की और कहा कि “अब मुझे न्याय मिल गया है, मैं पुलिस की आभारी हूं।”  इस मामले से यह स्पष्ट है कि कानून भले देर से चले, लेकिन जब चलता है तो न्याय सुनिश्चित करता है। बाघराय पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था की बहाली की दिशा में एक अहम कदम है।