चोरी का एक मोबाइल, एक स्मार्ट वॉच व 2450 रुपया नगदी बरामद
BHADOHI NEWS: कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के मामदेवपुर मर्यादपट्टी स्थित दुकान से मोबाइल, स्मार्ट वॉच व नगदी चोरी करने वाले शातिर चोर को 8 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। चोर के कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक मोबाइल, एक स्मार्ट वॉच व 2450 रुपया नगदी बरामद किया है। उक्त स्थान पर नगर के काजीपुर निवासी मो.फैजान अंसारी पुत्र इरफान अंसारी का मोबाइल की दुकान है। 18 अगस्त की रात में उनके दुकान में चोरी हो गई थी। जिसकी तहरीर उनके द्वारा पुलिस को दी गई थी।अभियुक्त अबतुलहा अंसारी पुत्र मो.फारुक अंसारी निवासी ग्राम जलालपुर थाना व जनपद भदोही द्वारा मामदेवपुर मर्यादपट्टी स्थित उनके टी-स्टाल से एक वनप्लस कंपनी का मोबाइल, एक स्मार्ट वॉच व नगद 2500 रुपए चोरी कर लिया गया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। सूचना पर थाना भदोही पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा-305
का अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई प्रचलित की गई। मुखबिर की सूचना पर 8 घंटे के अंदर पुलिस ने जलालपुर के पास से गिरफ्तार करते हुए कब्जे से पंजीकृत अभियोग से संबंधित सामान और नगदी बरामद कर लिया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए पंजीकृत अभियोग में पुलिस द्वारा बीएनएस की धारा-317(4) की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफतार अभियुक्त को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।







