JAUNPUR NEWS: जनपद के कई गांवों में दशकों से लंबित पड़ी चकबंदी प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई है। जिला प्रशासन की सतत निगरानी और चकबंदी विभाग के निरंतर प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025-26 में कई ऐसे गांव चकबंदी मुक्त हुए हैं, जहां वर्षों से भूमि विवाद, सीमांकन और रास्तों की समस्याएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थीं। इसे जिला प्रशासन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन, राजस्व विभाग के समन्वय और बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के निर्देशों के अनुरूप जनपद में लंबित चकबंदी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया गया। लगातार समीक्षा, अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत और स्थानीय स्तर पर समन्वय के चलते कई ऐतिहासिक रूप से लंबित ग्रामों को चकबंदी से मुक्त कराया गया।







