PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव विधायक राजमणि कोल की पहल व प्रयास के बाद डीही रजबहा की मरम्मत कराते हुए 45 वर्ष बाद नहर में पानी पहुंचा है। जिससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों ने विधायक राजमणि कोल के इस पहल व प्रयास की सराहना की है। खरीफ फसल की सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने के बाद सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार को दोपहर बाद विधान सभा कोरांव के दिघलो गांव में सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चैपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंचाई विभाग के इस चैपाल कार्यक्रम में कोरांव विधायक राजमणि कोल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने संबोधित कर किसानों को किसान हित में चलाई जा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। जिसके क्रम में जिन नहरों में 40 से 45 वर्ष तक पानी नहीं पहुंचा उन नहरों की भी मरम्मत और रिमांडलिंग करकर पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जिससे किसानों में खुशहाली आएगी। 45 वर्ष बाद नहर की मरम्मत करा कर पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी विधायक ने धन्यवाद दिया। चैपाल कार्यक्रम में बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह, अधिशासी अभियंता एसपी चैधरी, सहायक अभियंता सुरेश सिंह, अवर अभियंता कैसुद्दीन, मयंक त्रिपाठी, अमरेश कुमार जहां मौजूद रहे। वहीं इस चैपाल कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान भी शामिल हुए। सुजनी गांव के किसान राकेश सिंह, शतीश कुमार ग्राम प्रधान दिघलो, व अन्य किसानों में जयशंकर पांडेय, सुमित पांडेय, विपिन सिंह, अजीत सिंह यादव इंद्रनाथ, सोहनलाल कोल आदि किसानों ने बताया कि रबी फसल के लिए नहर ट्रायल पर चलाई गई थी। उस समय भी पानी पहुंचा था। लेकिन खरीफ फसल के लिए टेल तक किसानों के खेत में पानी पहुंच रहा है जिससे किसानों में खुशी है। अवर अभियंता कैसुद्दीन ने बताया कि उक्त नहर से 700 किसान लाभान्वित होंगे साथ ही 1800 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई संपन्न होगी। चैपाल कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी बिंद, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रेवती पाल समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।







