Home Blog 21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

योग थीम के अंतर्गत कार्यक्रम को भव्यता से मनाने के लिए नियुक्त किए गए मास्टर ट्रेनर

AURAIYA: विकास खंड अछल्दा, सभागार में आगामी 21 जून को 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जिले के ककोर मुख्यालय स्थित तिरंगा मैदान में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थींम के अन्तर्गत भव्यता से मनाने के लिये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नियुक्त किये गए मास्टर ट्रेनर उत्कर्ष कुमार व अजय पाल द्वारा संयुक्त रूप से  भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत  विकास खंड के सभी रोजगार सेवकों व पंचायत मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षक उत्कर्ष ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को ग्रीवा संचालन, स्कन्ध संचालन, कतई संचालन, ताड़ासन, पादहस्तासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन,सूर्यनमस्कार, सेतुबंध, शलभासन, कपालभाति, अनुलोम- विलोम, भ्रामरी व शीतली प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया। योग प्रशिक्षक अजय पाल द्वारा सभी आसनों व प्राणायाम से शरीर को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्रदान करवा कर उन्हें शपथ भी दिलवाई। यह योग प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी रोजगार सेवक अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में 21 जून को  सभी ग्रामीणों अपने निर्देशन में योग करवाकर उन्हें योग के महत्व व उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे।