Home उत्तर प्रदेश 20 वर्षीय विवाहित महिला 30 घंटे से लापता, पति ने दी पुलिस...

20 वर्षीय विवाहित महिला 30 घंटे से लापता, पति ने दी पुलिस को तहरीर

घर से अचानक गायब हुई महिला, परिजन परेशान
FATEHPUR NEWS: कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहित महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। करीब 30 घंटे बीत जाने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर गांव निवासी अर्चना देवी (20 वर्ष), पत्नी दिनेश, शनिवार को दिन में लगभग 11:30 बजे घर से अचानक लापता हो गईं। उस समय घर में उनकी सास मौजूद थीं, जबकि पति दिनेश किसी अंतिम संस्कार में शामिल होने बाहर गए हुए थे। पति के वापस लौटने पर जब अर्चना घर में नहीं मिलीं तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका। करीब 30 घंटे तक तलाश के बाद भी जब महिला का सुराग नहीं लगा, तो पति दिनेश ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।