Home उत्तर प्रदेश 20 हजार लीटर क्षमता के आरओ प्लांट का लोकार्पण, विधानसभा अध्यक्ष सतीश...

20 हजार लीटर क्षमता के आरओ प्लांट का लोकार्पण, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा— शुद्ध पेयजल से ग्रामीणों का स्वास्थ्य होगा बेहतर

विराज शास्त्री में हैं जनसेवा का डीएनए – महाना
FATEHPUR NEWS: लाल बहादुर शास्त्री फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा जनपद फतेहपुर की सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुसुंभी गांव में स्थापित 20 हजार लीटर क्षमता के नवनिर्मित आरओ प्लांट का लोकार्पण रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष सतीश महाना के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। उत्तर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आगमन पर फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज शास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र विभाकर शास्त्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद श्री महाना कुसुंभी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने आरओ प्लांट का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया और प्लांट का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज शास्त्री ने आरओ प्लांट की स्थापना, क्षमता एवं उसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह प्लांट गांव के लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जलजनित बीमारियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। लोकार्पण के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्लांट से निकले शुद्ध जल को गांव की बच्चियों को पिलाया और ग्रामीणों से अपील की कि वे दैनिक जीवन में शुद्ध पेयजल का उपयोग करें, जिससे बीमारियों से बचाव संभव हो सके और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशाल जनसभा में विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय हरिकिशन शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान विभाकर शास्त्री एवं विराज शास्त्री ने संयुक्त रूप से श्री महाना को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं फाउंडेशन के जिला संयोजक डॉ. अमित मिश्रा नीतू, कार्यक्रम संयोजक धनंजय द्विवेदी एवं ग्राम प्रधान शिवा ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत भाषण देते हुए फाउंडेशन अध्यक्ष विराज शास्त्री ने कहा कि उनके पूज्य दादाजी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से फाउंडेशन निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन जनपद में स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक गोष्ठियां, जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मुख्य अतिथि सतीश महाना का विशेष आभार व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सतीश महाना ने “जय जवान, जय किसान” के नारे का उद्घोष करते हुए विभाकर शास्त्री एवं विराज शास्त्री के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विराज शास्त्री में जनसेवा का डीएनए है। उन्होंने आगे कहा कि कुसुंभी गांव में स्थापित यह आरओ प्लांट ग्राम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और इससे हजारों ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी मिशन को लाल बहादुर शास्त्री फाउंडेशन सामाजिक स्तर पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है, जो निश्चित रूप से सराहनीय है। सतीश महाना ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रभक्ति और देश के लिए दिए गए योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज और राजनीति में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने शास्त्री परिवार के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर विभाकर शास्त्री का आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश बाजपेई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, महामंत्री पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिपाठी, रामप्रताप सिंह गौतम, कमलेश योगी, धनंजय द्विवेदी, डॉ. अमित मिश्रा नीतू, अनीत अग्रहरि एडवोकेट, रणवीर द्विवेदी, चुन्नू महाराज, योगेश पांडे, शिवा ठाकुर, आदित्य शुक्ला, दीपू शुक्ला, केदार शुक्ला, प्रेम पासवान, विजय द्विवेदी, अरविंद एडवोकेट, विवेक अग्रहरि एडवोकेट, अरविंद राजपूत, प्रकाश द्विवेदी, जयराज सिंह, आनंद द्विवेदी, निर्मोही उमेश त्रिवेदी, समाजसेवी शिवचंद्र शुक्ला, सभासद सुनील गुप्ता, बृजेश द्विवेदी, कमल लोधी, नरेंद्र गुप्ता, शिवपूजन तिवारी, मुन्ना दुबे, अमन द्विवेदी, शशिकरण सिंह, अखिलेश सिंह, रामशरण पाल, भगोली तिवारी, सर्वेश पांडे, शिवा शुक्ला, सोनू तिवारी सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।