JHANSI NEWS: अक्षय जन सेवा समिति के तत्वावधान में राधिका मंडपम के पीछे स्थित आर्यन मेकअप मंत्रा में 10 दिवसीय मेकअप प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर भव्य मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों ने अपने हुनर, रचनात्मकता और मेकअप कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष सविता पचौरी ने की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में मेकअप एवं ब्यूटी उद्योग युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए स्वरोजगार का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल कौशल विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न थीम आधारित मेकअप प्रस्तुत किए, जिनका मूल्यांकन विशेषज्ञों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीकों और आधुनिक मेकअप ट्रेंड्स का प्रदर्शन प्रतिभागियों ने मंच पर बखूबी किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मनीष तिवारी, क्षेत्रीय सहसंयोजक, भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र व अतिथि मेकअप आर्टिस्ट हेमंत कुशवाहा रहे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीष तिवारी ने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों को निरंतर सीखते रहने और अपने हुनर को व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मेकअप आर्टिस्ट हेमंत कुशवाहा ने बताया कि 10 दिनों तक चले प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को बेसिक से लेकर एडवांस मेकअप, ब्राइडल मेकअप, स्किन केयर और आधुनिक ब्यूटी तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान इंजी मयंक श्रीवास्तव,संजीव विश्कर्मा, रिंकी कुशवाहा, बबली कुशवाहा, प्रथम शाक्या, अनिकेत निरंजन, मोहिनी पाल, सिया कुशवाहा, नरेंद्र राजपूत, सचिन कुशवाहा, आकाश पांचाल, राहुल परिहार, नैंसी कुशवाहा, राधिका यादव, वैष्णवी जोशी, वर्षा, विनीता, रीना, नेहा, निशा, रागिनी,कीर्ति, हर्षिता, रागिनी आदि लोग मौजूद रहे.







